"सभी फिलिस्तीन के लिए" पहल

"सभी फिलिस्तीन के लिए" पहल

महामहिम डॉ. तलाल अबू-ग़ज़ालेह ने फिलीस्तीनी में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के पूर्व मंत्री महामहिम डॉ. सबरी सैयदम के साथ साझेदारी में दूसरी पर 5 अक्तूबर, 2010 को ‘’सभी फिलिस्‍तान के लिए" पहल का शुभारंभ किया।
फिलीस्तीनी बिजनेस फोरम तुर्की प्रधान मंत्री रसेप तय्यिप एर्दोगान के तत्वावधान में और अरब और तुर्की के बड़े व्यापारियों की उपस्थिति में इस्तांबुल में आयोजित हुआ।

इस पहल का उद्देश्य दुनिया भर में फिलीस्तीनी रचनात्मकता को उजागर करना है और उसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों और स्‍थानों में फिलीस्तीनी उपलब्धियों को बढ़ावा देना है। यह प्रवास फिलीस्तीनियों की मौलिकता और रचनात्मकता को दर्शाता है, और उन लोगों के लिए एक विश्वसनीय स्रोत का प्रतिनिधित्व करता है जो अपने फिलीस्तीनी परिवारों के लिए एक समृद्ध भविष्य प्रदान करने की इच्छा रखते हैं।

यह फिलिस्तीनियों के इतिहास का व्यापक अध्ययन करने में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक मूल्यवान डेटा बेस भी है, जिनके नाम विभिन्न क्षेत्रों, स्‍थानों और सेक्‍टरों में उत्कीर्ण या अमर हो गए हैं।

"सभी फिलिस्तीन के लिए» प्रत्येक फिलीस्तीनी वैज्ञानिक, लेखक, अभिनेता, आधिकारिक, कलाकार, एथलीट और व्यवसायी के साथ-साथ फिलीस्तीनी नेताओं की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों में सफलता हासिल करने वाले अन्य लोगों की कहानी बताता है।

यह पहल सभी फिलीस्तीनी रचनाकारों और आविष्कारों के डेटा बेस को इस देश के प्रति कृतज्ञता के रूप में प्रदान करता है।

यह पहल आधिकारिक तौर पर फ्रांस में एक फ्रांसीसी एसोसिएशन के रूप में पंजीकृत थी।

फ्रांसीसी कैपिटल, पेरिस ने "विश्व सभ्यता के लिए फिलीस्तीनियों का योगदान" की थीम के अंतर्गत 17 सितंबर 2011 को संस्थापक सम्मेलन की मेजबानी की।

इस इवेंट ने फिलीस्तीनियों को उनकी उपलब्धियों, कार्य, सफलताओं और सभ्यता में योगदान के साथ-साथ व्यापार, वित्तीय सेवाओं, विज्ञान, कला, मीडिया और अन्‍य विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति हासिल करने का अवसर प्रदान करके पहल के आगमन की घोषणा की है।

यह उन तरीकों को भी पहचानता है जिसमें फिलिस्तीन अपने रचनात्मक नागरिकों के अनुभवों से लाभ उठा सकता है। इसके अलावा, यह पहल वैश्विक समुदायों को फिलीस्तीनियों की योग्‍यताओं और क्षमताओं को प्रकाशित करने की अनुमति देती है और अंतर्राष्ट्रीय पारस्‍परिक विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करने और भविष्य के लिए उत्सुक युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण का सृजन करता है जिसमें एक विकसित राज्य फिलिस्तीन शामिल है।

AI

TAG AI

Welcome to the TAG AI!

Ask me anything, and I'll do my best to help you.

login